HomeHimachalआपदा प्रभावितों को लेकर DC सिरमौर से मिले डा. बिंदल, पीड़ितों के...

आपदा प्रभावितों को लेकर DC सिरमौर से मिले डा. बिंदल, पीड़ितों के लिए मांगी 7 लाख की राहत राशि

बिंदल ने बताया कि गत दिनों मूसलाधार बारिश के कारण नाहन विधानसभा क्षेत्र के मातर पंचायत के अगड़ीवाला और नलका गांव में भारी तबाही हुई थी। इस आपदा में गरीब परिवारों के 8 घर ध्वस्त हो गए और 13 परिवारों के घर गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में शुक्रवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत अगड़ीवाला और नलका गांव के आपदा प्रभावित परिवारों के सदस्य DC सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिलने पहुंचे।

इस मौके पर डॉ. बिंदल ने डीसी को अगड़ीवाला और नलका गांव में गत दिनों आई आपदा से हुए भारी नुकसान की विस्तृत जानकारी दी और डीसी से पीड़ित परिवारों को 7 लाख रुपए की सरकारी सहायता देने की पुरजोर मांग की। इसके साथ साथ उन्होंने नियमों के अनुसार अन्य राहत, सहयोग और सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आपदा के कारण जिन परिवारों की जमीनें चली गईं, उन लोगों को सरकारी भूमि देने की मांग डीसी के समक्ष रखी गई है, ताकि गरीब परिवारों की मदद हो सके। बिंदल ने बताया कि गत दिनों मूसलाधार बारिश के कारण नाहन विधानसभा क्षेत्र के मातर पंचायत के अगड़ीवाला और नलका गांव में भारी तबाही हुई थी। इस आपदा में गरीब परिवारों के 8 घर ध्वस्त हो गए और 13 परिवारों के घर गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें:  बिजली बिल नहीं भरा तो कट जाएगा कनेक्शन! मंडी में विद्युत बोर्ड की उपभोक्ताओं को सख्त चेतावनी

इन 8 घरों में एक घर नलका गांव का है और 7 घर अगड़ीवाला के हैं। अन्य 13 घर अगड़ीवाला की अनुसूचित बस्ती के हैं, जो गिरने की कगार पर पहुंच हैं। इसके अलावा लैंड स्लाइड के कारण अन्य किसानों की भूमि धंस रही है। बिंदल ने बताया कि लैंड स्लाइड के कारण 36 लोग घर छोड़कर हरिपुर खोल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में रहने को मजबूर हो गए हैं। 3 गरीब परिवारों की लगभग सारी जमीन बह गई है।

ये भी पढ़ें:  बनेठी और कंगनीवाला नेचर पार्क में आकर्षित करेंगी कैंपिंग साइट, एडवेंचर गतिविधियां, ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More