HomeHimachalSirmaurकौलांवाला भूड़ सड़क पर भारी भूस्खलन, गुलरिया में गिरी पहाड़ी, संपर्क टूटा

कौलांवाला भूड़ सड़क पर भारी भूस्खलन, गुलरिया में गिरी पहाड़ी, संपर्क टूटा

यहां 2022 में भी इसी तरह का भारी भूस्खलन हुआ था, जिसके चलते सड़क 10-12 दिनों के लिए बंद हो गई थी। एक बार फिर इस भूस्खलन ने क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

नाहन : जिला सिरमौर में पिछले कई घंटे से जारी भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते नाहन-कौलांवाला भूड़ वाया सैनवाला सड़क पर भारी भूस्खलन हुआ है। यहां बर्मा पापड़ी पंचायत के गुलरिया में पहाड़ी दरकने से सड़क पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

भूस्खलन के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा मलबे से पूरी तरह बंद गया है, जिससे जिला मुख्यालय नाहन समेत आसपास के क्षेत्रों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद होने से ग्रामीणों की परेशानी काफी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:  धगाना में शिव महापुराण कथा के नवें दिन जलंधर और हिरण्याक्ष प्रसंग का वर्णन

बताया जा रहा है कि यहां 2022 में भी इसी तरह का भारी भूस्खलन हुआ था, जिसके चलते सड़क 10-12 दिनों के लिए बंद हो गई थी। एक बार फिर इस भूस्खलन ने क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

जिला मुख्यालय नाहन आने के लिए अब उन्हें कई किलोमीटर का लंबा सफर वाया सुरला और चासी बनोग होकर तय करना पड़ रहा है। भूस्खलन की सूचना लोगों ने विभाग को दी है। फिलहाल, लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर नहीं पहुंच पाई थी, जिससे लोगों में भारी रोष है।

ये भी पढ़ें:  सैनवाला मुबारिकपुर में पटवार सर्कल, धौलाकुआं में पंचायत भवन जनता को समर्पित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More