HomeHimachalSirmaurसोलन-राजगढ़-मीनस सड़क को मिले NH का दर्जा, उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंप...

सोलन-राजगढ़-मीनस सड़क को मिले NH का दर्जा, उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंप हाटी विकास मंच ने उठाई मांग

हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा ने बताया कि इस सड़क को हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के नेतृत्व में 1958 से 1962 के बीच जनता के श्रमदान से बनाया गया था। आज भी ये सड़क मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड की श्रेणी में है। उन्होंने कहा कि लगभग छह दशक बीत जाने के बाद भी इसका न तो सही ढंग से चौड़ीकरण हुआ और न ही आधुनिकीकरण।

राजगढ़ : हाटी विकास मंच ने प्रदेश सरकार से सोलन-मीनस सड़क वाया राजगढ़-हरिपुरधार-रोनहाट को राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) का दर्जा देने या उसे प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने की मांग की है। मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा और महासचिव डॉ. अनिल भारद्वाज ने इस मांग को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा ने बताया कि इस सड़क को हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के नेतृत्व में 1958 से 1962 के बीच जनता के श्रमदान से बनाया गया था। आज भी ये सड़क मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड की श्रेणी में है। उन्होंने कहा कि लगभग छह दशक बीत जाने के बाद भी इसका न तो सही ढंग से चौड़ीकरण हुआ और न ही आधुनिकीकरण।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव: बिलासपुर में प्रथम चरण के चुनाव में 1 लाख 69 हजार 324 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

सड़क की खराब हालत और संकरे मार्ग के कारण खासकर बरसात के मौसम में लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ये सिरमौर जिले के तीन लाख से अधिक लोगों की जीवन रेखा है, जो इलाकों के ग्रामीणों लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के साधनों से जोड़ती है।

सिंगटा ने बताया कि यह सड़क धार्मिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक चूड़धार, मां भंगायणी मंदिर और श्री रेणुकाजी जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंचते हैं। इस सड़क का उन्नयन ट्रांसगिरि क्षेत्र के लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका: राजगढ़, सराहां और पांवटा साहिब में 120 पदों पर हो रही भर्ती

इसके साथ साथ यह उत्तराखंड के जौनसार-बाबर के आदिवासी समुदाय को भी लाभ पहुंचाएगा। मंच ने उम्मीद जताई कि सड़क के बेहतर होने से धार्मिक पर्यटन, स्थानीय व्यापार और कृषि को एक नई दिशा मिलेगी, जिससे क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा। उधर, मंत्री ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अनिल भारद्वाज, वी.एन. भारद्वाज, एडवोकेट रविंद्र सिंह ठाकुर, विवेक तोमर, सतपाल चौहान, रोशन शर्मा, हितेंद्र ठाकुर, अनिल ठाकुर और सोबित ठाकुर शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  एंट्री टैक्स पर बवाल: हिमाचल-पंजाब बॉर्डर सील, सड़कों पर उतरे लोग, जाम से मचा हाहाकार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More