HomeHimachalSirmaurनाहन के 7 वार्डों में गहराया जल संकट, टैंकर से सप्लाई, अगले...

नाहन के 7 वार्डों में गहराया जल संकट, टैंकर से सप्लाई, अगले चार से पांच दिन स्थिति सामान्य होने की संभावना नहीं

शहर में पानी की कमी को देखते हुए विभाग ने वैकल्पिक योजना पर काम शुरू किया है। विभाग ने खैरी बोगरिया योजना की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में पिछले कई दिनों से गहराए पेयजल संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के कुल 13 में से 7 वार्डों के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।

हालांकि, जल शक्ति विभाग ने आज टैंकरों के माध्यम से इन इलाकों में पानी पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच लोगों में पानी को लेकर मारामारी देखी गई।

दरअसल, यह संकट इसलिए पैदा हुआ, क्योंकि भारी बारिश के कारण गिरि नदी का जलस्तर बहुत बढ़ गया है, जिससे योजना के ट्यूबवेल डूब गए हैं। इसके साथ साथ धौण क्षेत्र में बार-बार हो रहे भूस्खलन से मुख्य पाइप लाइन भी कई जगहों पर टूट गई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में बाइक हादसे में दुगाना गांव के एक युवक की मौत, दूसरा घायल, इलाके में शोक की लहर

पिछले दो हफ्तों में यह लाइन एक दर्जन से ज्यादा बार टूट चुकी है। विभाग के कर्मचारी दिन-रात मरम्मत का काम कर रहे हैं, लेकिन नदी का जलस्तर कम होने तक योजना को पूरी तरह से शुरू करना मुश्किल है। गिरि योजना से पानी की सुचारू सप्लाई शुरू होने तक विभाग को भी खासी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

वैकल्पिक व्यवस्था से राहत की उम्मीद
शहर में पानी की कमी को देखते हुए विभाग ने वैकल्पिक योजना पर काम शुरू किया है। विभाग ने खैरी बोगरिया योजना की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है।

इस योजना से शुक्रवार तक शहर को 12 से 13 लाख लीटर पानी मिलने की उम्मीद है, जिससे कुछ हद तक लोगों को राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

इसके अलावा नेहर स्वार प्रवाह योजना से पानी की आपूर्ति जारी है, लेकिन शहर के कुछ हिस्सों में ही इस योजना के पानी की आपूर्ति हो रही है। इस योजना से शहर को 13 लाख लीटर पानी मिल रहा है, जिससे शहर का कुछ हिस्सा कवर हो रहा है।

आपूर्ति सामान्य होने में लगेगा समय
शहर को रोजाना 80 लाख लीटर के करीब पानी की जरूरत होती है, लेकिन मौजूदा समय में केवल 15 से 20 लाख लीटर पानी ही मिल पा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि हालात सामान्य होने में अभी 4 से 5 दिन का समय और लग सकता है। विभाग ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  HRTC की बस में सवार हुए विस उपाध्यक्ष विनय कुमार, वीआईपी कल्चर से हटकर 20 साल बाद बस में सफर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More