HomeHimachalSirmaurदशमेश रोटी बैंक ने नाहन से पंजाब आपदा प्रभावितों के लिए भेजी...

दशमेश रोटी बैंक ने नाहन से पंजाब आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री

इस राहत सामग्री के साथ दशमेश रोटी बैंक की टीम पंजाब के लिए रवाना हुई, जो अलग-अलग प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को सामान उपलब्ध करवाएगी। दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में भी आपदा प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है।

नाहन : दशमेश रोटी बैंक सिरमौर ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो एंबुलेंस, मेडिकल किटों समेत अन्य रोजमर्रा की जरूरत का आवश्यक सामान भेजा। इस राहत सामग्री के साथ दशमेश रोटी बैंक की टीम पंजाब के लिए रवाना हुई, जो अलग-अलग प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को सामान उपलब्ध करवाएगी।

दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में भी आपदा प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है। वहीं, अब पंजाब में भारी बाढ़ आने के बाद प्रभावित हुए लोगों की मदद का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि बीमारियों की रोकथाम को लेकर भी आवश्यक सामान भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में ट्रक चालक से 6 किलो 11 ग्राम चूरा पोस्त बरामद, एसआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई

उधर, दशमेश रोटी बैंक से जुड़ी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला मनजीत कौर ने कहा कि हम सभी को इस आपदा में प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More