HomeCrimeस्कॉर्पियो से हो रही थी नशे की तस्करी, हजारों की नकदी भी...

स्कॉर्पियो से हो रही थी नशे की तस्करी, हजारों की नकदी भी बरामद, 2 शख्स गिरफ्तार

पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और एक स्कॉर्पियो गाड़ी को जांच के लिए रोका।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए दो आरोपियों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने ND&PS एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और एक स्कॉर्पियो गाड़ी को जांच के लिए रोका।

गाड़ी में सवार दो लोगों के पास से पुलिस को 4.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) मिला। इसके अलावा पुलिस ने 100 PREGABALIN CAPSULES और 61,000 रुपये की नगदी भी बरामद की। आरोपियों की पहचान अमनदीप निवासी गांव आलमपुर, डाकघर जनेडघाट, जिला शिमला और एक अन्य के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  फेक आईडी बनाकर अफसर को बदनाम करने की साजिश, साइबर सेल से शिकायत

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मानपुरा थाने में ND&PS एक्ट की धारा 21, 29-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। बद्दी पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर नकेल कस रही है। नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:  बद्दी में तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर पुलिस ने काटे 42 चालान, जगह-जगह दबिश देकर की कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More