HomeHimachalSirmaurप्रदेश के इन 5 शिक्षकों ने मध्य प्रदेश के दमोह में राष्ट्रीय...

प्रदेश के इन 5 शिक्षकों ने मध्य प्रदेश के दमोह में राष्ट्रीय कार्यशाला में दी लोक संस्कृति की प्रस्तुति

नई दिल्ली स्थित भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में 10 राज्यों के 65 शिक्षकों ने भाग लिया और अपने-अपने राज्यों की लोक संस्कृति को प्रस्तुत किया। 

नाहन : हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और शैक्षणिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के दमोह स्थित सी.सी.आर.टी. केंद्र में 10 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

नई दिल्ली स्थित भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में 10 राज्यों के 65 शिक्षकों ने भाग लिया और अपने-अपने राज्यों की लोक संस्कृति को प्रस्तुत किया।

बता दें कि जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की नैनाटिक्कर पंचायत के मझाडी गांव के निवासी एवं राजकीय माध्यमिक पाठशाला गटोगड़ा के टी.जी.टी. संस्कृत शिक्षक गौरव ने चार अन्य अध्यापकों में अमरजीत कंडा स्कूल,  चंद्र प्रकाश पंजपीपलू, कमलाकांत बंगोरा व खेमचंद चांदपुर स्कूल ने हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति को प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें:  डॉ. राघव की बर्खास्तगी पर भड़का पांवटा साहिब, बाजार बंद कर सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली, मां रजनी भी हुईं शामिल

गौरव ने बताया कि हिमाचल की लोक संस्कृति विश्व पटल पर अत्यधिक प्रसिद्धि तभी पा सकती है, जब हम उसको विभिन्न मंचों पर देश और विदेशों में प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यशाला में उनकी टीम द्वारा लोक नृत्य और हिमाचली नाटी प्रस्तुत की गई, जिसे देश भर से आए शिक्षकों ने सराहा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More