HomeCrimeपांवटा साहिब में 13 किलो भुक्की के साथ ये शख्स गिरफ्तार, डिटेक्शन...

पांवटा साहिब में 13 किलो भुक्की के साथ ये शख्स गिरफ्तार, डिटेक्शन टीम की कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह भुक्की कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर की पांवटा साहिब पुलिस ने लाल ढांग के पास एक व्यक्ति को 13.175 किलोग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर के रहने वाले अंकुश पुत्र परवीन के रूप में हुई है।

यह गिरफ्तारी पांवटा साहिब की डिटेक्शन सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को उस समय दबोच लिया, जब वह इस भारी मात्रा में भुक्की को कहीं पहुंचाने की फिराक में था।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह भुक्की कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  700 पदों को भरने की मंजूरी, पंचायत सचिवों के लिए भी खुशखबरी, क्लिक पर पढ़ें कैबिनेट के तमाम फैसले
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More