HomeHimachalSirmaurवायरल हुआ आरक्षण रोस्टर 'फर्जी', DC सिरमौर ने किया खंडन, होगी कार्रवाई

वायरल हुआ आरक्षण रोस्टर ‘फर्जी’, DC सिरमौर ने किया खंडन, होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि इस फेक न्यूज की शिकायत कर दी है और इस मामले में जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर आने वाली हर जानकारी पर विश्वास न करें

नाहन : सोशल मीडिया पर वायरल हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से जुड़े एक रोस्टर पत्र का DC सिरमौर ने कड़ा खंडन किया है। ये पत्र फर्जी है। इस पत्र में विकास खंड शिलाई के लिए आरक्षण रोस्टर जारी करने का दावा किया गया था।

डीसी प्रियंका वर्मा ने स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय द्वारा ऐसा कोई भी आरक्षण रोस्टर जारी नहीं किया गया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से फर्जी बताया और कहा कि इस तरह की गलत जानकारी फैलाना एक गंभीर अपराध है।

उन्होंने कहा कि इस फेक न्यूज की शिकायत कर दी है और इस मामले में जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर आने वाली हर जानकारी पर विश्वास न करें और किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए केवल सरकारी और विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें:  नेशनल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की सब जूनियर बॉयज रग्बी टीम रवाना, प्रांजय को कप्तान की कमान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More