HomeHimachalSolanयातायात नियमों को हल्के में ले रहे तो सावधान हो जाइए, यहां...

यातायात नियमों को हल्के में ले रहे तो सावधान हो जाइए, यहां पुलिस का सख्त एक्शन

पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के 168 चालान किए गए। इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 3, बिना नंबर प्लेट के 3, बिना सीट बेल्ट के 4 और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 2 चालान काटे।

बीबीएन : अगर आप बद्दी क्षेत्र में यातायात नियमों को हल्के में ले रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। बद्दी पुलिस ने सड़क सुरक्षा और नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान छेड़ दिया है।

इस अभियान के तहत पुलिस ने खतरनाक और लापरवाही से गाड़ी चलाने, बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 290 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV ACT) के तहत सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के 168 चालान किए गए। इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 3, बिना नंबर प्लेट के 3, बिना सीट बेल्ट के 4 और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 2 चालान काटे।

बद्दी पुलिस के इस एक्शन ने साफ संकेत दिया है कि यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से 32 साल के राहगीर युवक की मौत

जिला पुलिस बद्दी ने वाहन चालकों को यह भी सलाह दी कि वे अपनी गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।

इसके साथ साथ काले शीशों का इस्तेमाल न करें। बिना नंबर प्लेट के गाड़ियां न चलाएं और ट्रिपल राइडिंग से बचें। साथ ही चेतावनी भी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  न सर्वे की टेंशन ना मुआवजे में देरी, सिर्फ एक पंजीकरण करवा किसानों को मिलेंगे सीधे ये सब लाभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More