भाजपा ने घोषित किए विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, सिरमौर से संदीपक तोमर को एससी मोर्चा की कमान

प्रदेश नेतृत्व से चर्चा बाद यह नियुक्तियां की गई हैं। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों में नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की।

0

शिमला : भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और पार्टी कार्यों को गति देने के लिए अपने विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

प्रदेश नेतृत्व से चर्चा बाद यह नियुक्तियां की गई हैं। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों में नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की।

प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने चंबा से मिलाप ठाकुर, कांगड़ा से तपन मिन्हास, नूरपुर से सभ्य लोटिया, पालमपुर से राकेश भट्ट, लाहौल-स्पीति से अमीर ठाकुर, कुल्लू से दिग्विजय आनंद, मंडी से योगराज डोगरा, सुंदरनगर से उत्कर्ष चौधरी, हमीरपुर से शुभम पठानिया, बिलासपुर से रामपाल चौधरी, सोलन से भूपिंदर ठाकुर (सन्नी), सिरमौर से अरनब समरान, महासू से नवजोत शर्मा, शिमला से सुमित ठाकुर और किन्नौर से नवकरण सिंह बोरिस को जिम्मेदारी सौंपी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त 1.10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने चंबा से कांता ठाकुर, कांगड़ा से मोनी धीमान, नूरपुर से सुमन देवी, देहरा से कमलेश कुमारी, पालमपुर से सीमा चौधरी, लाहौल-स्पीति से मीना ठाकुर, कुल्लू से बिंदिया सूद, मंडी से सीमा शर्मा, सुंदरनगर से नीलम परमार, हमीरपुर से अर्चना चौहान, ऊना से अनु ठाकुर, बिलासपुर से रचना ठाकुर, सोलन से दर्पणा ठाकुर, सिरमौर से शिवानी वर्मा, महासू से अनिता खलास्टा और किन्नौर से सत्या देवी को नई जिम्मेदारी दी।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने चंबा से नरेंद्र ठाकुर, कांगड़ा से महेंद्र राणा, नूरपुर से हंसराज शर्मा, देहरा से राजकुमार खरियाल, पालमपुर से राजेश कुमार, लाहौल-स्पीति से टाशी ज्ञालसन, कुल्लू से दुनी चंद, मंडी से दलीप कुमार, सुंदरनगर से देशराज, हमीरपुर से अनिल कुमार, ऊना से धर्मेंद्र राणा, बिलासपुर से राम गोपाल ठाकुर, सोलन से राकेश गौतम, सिरमौर से अविनाश सैनी, महासू से संदीप रोल्टा, शिमला से दिनेश ठाकुर और किन्नौर से महेंद्र तेशम की नियुक्ति की।

ये भी पढ़ें:  छात्र हितों से जुड़ी मांगें जल्द पूरी नहीं की तो और तेज होगा आंदोलन : ABVP

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने चंबा से चरणजीत, कांगड़ा से नरेंद्र पठानिया, नूरपुर से अमित शर्मा, पालमपुर से रोहित कपूर, लाहौल-स्पीति से मंगल चंद मनेपा, कुल्लू से चंद्रा पधान, मंडी से बलवंत कुमार यादव, ऊना से हरिचंद बाबा, बिलासपुर से रामलाल, सोलन से नारायण दास, सिरमौर से मोरध्वज चौहान, महासू से रोहित नेगी, शिमला से जयचंद नेगी और किन्नौर से सुभाष चंद को जिलाध्यक्ष घोषित किया।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने चंबा से जोगिंद्र सिंह, कांगड़ा से विजय कुमार, नूरपुर से पवन चौधरी, पालमपुर से सुनील चौधरी, देहरा से मोहिंद्र सिंह, कुल्लू से बलवीर सिंह, मंडी से प्रकाश चंद, सुंदरनगर से विजय भारद्वाज, हमीरपुर से संजय कुमार, ऊना से मनोहर लाल, बिलासपुर से खुशीराम, सोलन से नसीब सिंह सैणी और सिरमौर से ओमप्रकाश को जिम्मेदारी दी।

ये भी पढ़ें:  राज्यस्तरीय मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप : मंडी के दातुल और कुल्लू की डिंपल बनी हिमाचल चैंपियन

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने चंबा से नर सिंह धीमान, कांगड़ा से राजेश हीर, नूरपुर से सोमरा, पालमपुर से अमीचंद, देहरा से कमल नयन डोगरा, लाहौल-स्पीति से रमेश चंद गुलेपा, कुल्लू से गंगा सिंह, मंडी से खेम चंद संध्याना, सुंदरनगर से ख्यालीराम शास्त्री, हमीरपुर से राजकुमार, ऊना से सूरम सिंह, बिलासपुर से बेली राम टैगोर, सोलन से अमर संधू, सिरमौर से संदीपक तोमर, महासू से विकेश जिंटा और शिमला से पूर्णमल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।