HomeCrimeशराब तस्करी मामले में भगौड़ा अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार, लंबे समय से...

शराब तस्करी मामले में भगौड़ा अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

इस भगौड़े को पीओ सेल सिरमौर की टीम में तैनात मुख्य आरक्षी नरदेव सिंह और आरक्षी इरफान ने हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया है, जिसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

नाहन : सिरमौर पुलिस के पीओ सेल की टीम ने एक भगौड़े अपराधी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। शराब तस्करी के मामले में इस आरोपी को अदालत ने भगौड़ा घोषित किया था, जिसके बाद पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी विजय कुमार (29) पुत्र रणवीर सिंह निवासी गांव टसका खादर, तहसील रादौर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) को 1 सितंबर 2017 में पुलिस थाना कालाअंब में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज केस में जेएमआईसी से भगौड़ा घोषित किया था।

उन्होंने बताया कि इस भगौड़े को पीओ सेल सिरमौर की टीम में तैनात मुख्य आरक्षी नरदेव सिंह और आरक्षी इरफान ने हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया है, जिसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : स्क्रैप कारोबारी के गोदाम पर पुलिस का छापा, लाखों का चोरीशुदा सामान बरामद, चोरी में इस्तेमाल कार भी जब्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More