HomeRashifalआज का राशिफल : कन्या और धनु राशि के जातक आज रहें...

आज का राशिफल : कन्या और धनु राशि के जातक आज रहें सावधान, मेष से मीन तक जानें क्या कहता है किस्मत कनेक्शन

आज 8 अक्टूबर, दिन बुधवार आपके लिए ऊर्जा, अवसर के साथ सावधानी लेकर आया है। प्रेम और सामाजिक उन्नति के लिए दिन शानदार रहने वाला है। मानसिक शांति भंग होगी और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ और कार्य की प्रशंसा मिलेगी। आत्मविश्वास की कमी और अप्रत्याशित धन खर्च का सामना करना पड़ सकता है।

आज 8 अक्टूबर, दिन बुधवार आपके लिए ऊर्जा, अवसर के साथ सावधानी लेकर आया है। प्रेम और सामाजिक उन्नति के लिए दिन शानदार रहने वाला है। मानसिक शांति भंग होगी और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ और कार्य की प्रशंसा मिलेगी। आत्मविश्वास की कमी और अप्रत्याशित धन खर्च का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि (Aries)
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आज जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। किसी विशेष कार्य के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है और व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि, प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: तांबा

वृष राशि (Taurus)
अचानक कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जिससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। आज आप किसी के बहकावे में न आएं। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Gemini)
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप दान-पुण्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यवसाय और नौकरी के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बच्चों की वजह से धन खर्च हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 9 मार्च 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: पीला

कर्क राशि (Cancer)
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलासिता की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें।

• शुभ अंक: 6
• शुभ रंग: लाल

सिंह राशि (Leo)
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: चितकबरा

कन्या राशि (Virgo)
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। स्वभाव में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 18 मार्च 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: लाल

तुला राशि (Libra)
मौज-मस्ती की यात्राएं आपको खुश मिजाज रखेंगी। सामाजिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धर्म-कर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आज आप किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात कर सकते हैं। आज का दिन हर लिहाज से आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: हरा

वृश्चिक राशि (Scorpio)
शरीर के आज किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।

• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: हल्का पीला

धनु राशि (Sagittarius)
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आज इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धोखा, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: गोल्डन

मकर राशि (Capricorn)
आज के दिन आप दान-पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय-विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: केसरी

कुंभ राशि (Aquarius)
नशों की लत से आज दूर रहें। पेट संबंधी रोग आज आपको घेरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर-पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: लाल

मीन राशि (Pisces)
आज आप किसी बदनामी वाले मामले में फंस सकते हैं। अपने कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। घर पर क्लेश उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ में झगड़ा न करें। आज आपके स्वभाव में जिद्दीपन और चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

• शुभ अंक: 8
• शुभ रंग: नीला

ज्योतिषाचार्य : पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर : 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More