HomeAccidentरोहड़ू में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 2 की दर्दनाक...

रोहड़ू में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 2 की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां खाबल-रोहड़ू सड़क पर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई

शिमला : जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां खाबल-रोहड़ू सड़क पर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना खाबल के समीप हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में खाबल गांव निवासी विशाल और देनवाड़ी गांव निवासी राजवंश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  गुम्मा में 1.14 करोड़ से बनेगा नया पंचायत घर : अनिरुद्ध सिंह

घायल युवक की पहचान सोंदाड़ी गांव के कामराज के तौर पर की गई है। घायल को उपचार के लिए रोहड़ू के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल भेजा है।

उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की तफ्तीश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में वाहन से संतुलन खोना ही हादसे की वजह माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त 1.10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More