HomeHimachalSirmaurजिलास्तर पर जलवा दिखाने के बाद राज्यस्तरीय खेलकूद में धमाल मचाएंगे मंडियाघाट के...

जिलास्तर पर जलवा दिखाने के बाद राज्यस्तरीय खेलकूद में धमाल मचाएंगे मंडियाघाट के ये 24 खिलाड़ी

इनमें 11 खिलाड़ी अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में जूडो, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और कुराश में जिला स्तर पर विजय रहे, जबकि अंडर-14 में 13 विद्यार्थी जूडो, बॉक्सिंग और कुश्ती में अपना दबदबा कायम किया। ये सभी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

राजगढ़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडियाघाट के 24 विद्यार्थी विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त करने के बाद अब राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इनमें 11 खिलाड़ी अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में जूडो, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और कुराश में जिला स्तर पर विजय रहे, जबकि अंडर-14 में 13 विद्यार्थी जूडो, बॉक्सिंग और कुश्ती में अपना दबदबा कायम किया। ये सभी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

मंडियाघाट की छात्राओं ने खास तौर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जहां अंडर-19 छात्राओं ने जिला स्तर पर बॉक्सिंग में विजेता ट्रॉफी और ताइक्वांडो व जूडो में उप विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंडर-14 छात्राओं ने जूडो में विजेता और कुश्ती में उप विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। साथ ही बॉक्सिंग व जूडो में उप विजेता ट्राफियां हासिल कीं।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क क्षतिग्रस्त करने पर केस, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप

राज्य स्तरीय अंडर-19 में इस स्कूल की आस्था, अर्चित, श्रुतिका, तमन्ना, समृद्धि, रौनक, प्रियंका, आकृति, सोनाक्षी आदि भाग लेंगे। अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में लक्ष्मी, सोनाक्षी, किंजल, स्मृति, नव्या, सोनाक्षी चौहान, अंकुश, अंशित, प्रतीक, अंशित कुमार, वंश शर्मा, ध्रुव और विनीत अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

प्रधानाचार्य भाग सिंह ने इन सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डीईपी नीलम ठाकुर और पीटीआई अनिल बनियाल को इस शानदार जीत का श्रेय दिया। एसएमसी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने भी सभी बच्चों को आगामी खेलकूद के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार में मिला व्यक्ति का शव, लापता युवक की बरामदगी की आशंका! नौहराधार के स्थानीय वालेंटियर की रेस्क्यू टीम को मिली सफलता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More