HomeCrimeदेवभूमि में नशे का जहर घोलने की साजिश नाकाम, पांवटा साहिब में...

देवभूमि में नशे का जहर घोलने की साजिश नाकाम, पांवटा साहिब में बड़ी खेप के साथ 2 गिरफ्तार

पांवटा साहिब पुलिस को बीती रात सूरजपुर इलाके में नशीले पदार्थों की बड़ी सप्लाई होने की विश्वसनीय सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और दबिश दी।

पांवटा साहिब : देवभूमि हिमाचल में नशे का जहर घोलने की कोशिश कर रहे तस्करों पर पांवटा साहिब पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने एक गोपनीय ऑपरेशन के तहत 3,120 नशीले कैप्सूलों की बड़ी खेप बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब पुलिस को बीती रात सूरजपुर इलाके में नशीले पदार्थों की बड़ी सप्लाई होने की विश्वसनीय सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और दबिश दी।

मौके पर पुलिस ने दो युवकों सुन्नी सैनी (28) पुत्र बलु राम और अशोक (39) पुत्र अंतू राम निवासी रूहलकी, तहसील बहत, जिला सहारनपुर (यूपी) के कब्जे से भारी मात्रा में इस नशीली खेप को बरामद किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, खूनी झड़प में 2 पुलिस कर्मी सहित 17 घायल

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (ND&PS) एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के इस काले कारोबार की तह तक जाने के लिए पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह बड़ी खेप आरोपी कहां से लाए थे और कहां सप्लाई करने की फिराक में थे। दोनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  हजारों साल की विरासत कहीं गुम न हो जाए! कुल्लू-लाहौल में छिपी पांडुलिपियों की खोज शुरू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More