HomeHimachalShimlaएबीवीपी संजौली इकाई का पुनर्गठन: ऋतिक अध्यक्ष, शिवांश चुने गए सचिव

एबीवीपी संजौली इकाई का पुनर्गठन: ऋतिक अध्यक्ष, शिवांश चुने गए सचिव

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) संजौली इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री प्रदीप ठाकुर और चुनाव अधिकारी के रूप में जिला संयोजक दिविज ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिमला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) संजौली इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री प्रदीप ठाकुर और चुनाव अधिकारी के रूप में जिला संयोजक दिविज ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी में ऋतिक को इकाई अध्यक्ष और शिवांश को इकाई सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव अधिकारी दिविज ठाकुर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद में हर कार्यकर्ता को नेतृत्व का अवसर मिलता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित कार्यकारिणी महाविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उनका समाधान सुनिश्चित करेगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में पहली बार बनेगी पोषण नीति, कांगड़ा में फूड टेस्टिंग लैब के लिए 25 करोड़ : मुख्यमंत्री

नवनियुक्त अध्यक्ष ऋतिक ने परिषद द्वारा जताए गए भरोसे पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य सुन्नी क्षेत्र के विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना होगा।”

इकाई सचिव शिवांश ने कहा कि वे हर विद्यार्थी तक पहुंचने और उनकी आवाज को बुलंद करने का कार्य करेंगे। जिला संगठन मंत्री प्रदीप ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद भारत का सबसे बड़ा छात्र संगठन है क्योंकि यह विद्यार्थियों की वास्तविक समस्याओं को उठाता है।

संजौली इकाई का यह नवगठन केवल एक संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ऊर्जा और राष्ट्रनिर्माण की चेतना जगाने का अवसर है। नई कार्यकारिणी परिषद की उस परंपरा को आगे बढ़ाती है जिसमें हर विद्यार्थी को नेतृत्व का मौका मिलता है।

ये भी पढ़ें:  सड़क किनारे टैक्सी खड़ी कर चिट्टा बेचने की फिराक में बैठे 3 युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, गाड़ी भी जब्त

नवगठित कार्यकारिणी में मयूर दीपटा, आकर्ष, देव करण को उपाध्यक्ष, सुजल नर्गेटा, मनन को सह सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इनके अलावा 70 अन्य कार्यकर्ताओं को भी कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More