HomeHimachalSirmaurसैनवाला मुबारिकपुर में पटवार सर्कल, धौलाकुआं में पंचायत भवन जनता को समर्पित

सैनवाला मुबारिकपुर में पटवार सर्कल, धौलाकुआं में पंचायत भवन जनता को समर्पित

इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने जोर दिया कि जनता की सहभागिता ही विकास की असली ताकत है। आने वाले समय में क्षेत्र के प्रत्येक गांव को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

नाहन : विधायक अजय सोलंकी ने शनिवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र में 56 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने सैनवाला मुबारिकपुर में 12 लाख से बने पटवार भवन कार्यालय के साथ साथ धौलाकुआं में 44 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत घर जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। सोलंकी ने कहा कि यह पटवार भवन क्षेत्रवासियों को राजस्व संबंधी कार्यों में सुविधा प्रदान करेगा और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच गांव स्तर तक सुदृढ़ होगी। उन्होंने इस भवन को सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

ये भी पढ़ें:  मंडी : अग्निवीर भर्ती में मैदान में उतरे 399 अभ्यर्थी, दौड़ में 300 ने मारी बाजी

इसके बाद विधायक ने ग्राम पंचायत धौलाकुआं में पंचायत घर के लोकार्पण के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर तेजी से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने जोर दिया कि जनता की सहभागिता ही विकास की असली ताकत है। आने वाले समय में क्षेत्र के प्रत्येक गांव को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद, पंचायत प्रधान शिवानी देवी, उपप्रधान तेजवीर, कृष्ण लाल, संजय, रमनिक, दाता राम, ईश्वर, दीप चंद, राम पाल, निजामु दीन, सेफअली, संदीप, अजय, संजीव, अनिल कश्यप, अजय गुप्ता, हरिशरण, गुलाब सिंह, ज्ञान चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में सरकारी पार्क की तोड़फोड़ और चोरी मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More