होमHimachalBilaspurघुमारवीं में यातायात व्यवस्था को लेकर त्योहारी सीजन में लागू रहेगा अस्थायी...

घुमारवीं में यातायात व्यवस्था को लेकर त्योहारी सीजन में लागू रहेगा अस्थायी रूट डायवर्जन

यह अस्थायी रूट डायवर्जन 18 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। डीसी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों का पालन करें

बिलासपुर : त्योहारी सीजन के दौरान घुमारवीं नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम जनता को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अस्थायी यातायात रूट डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है।

डीसी एवं जिला दंडाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने 18 अक्तूबर से 23 अक्तूबर 2025 तक इन अस्थायी रूट परिवर्तनों को मंजूरी दी है।

जारी आदेशों के अनुसार त्योहारी भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़-नेरचौक फोरलेन से घुमारवीं नगर की ओर आने वाला यातायात भगेड़ मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

इसी प्रकार कुठेरा, जाहू, सरकाघाट और धरमपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को पनोह-टकरैहरा-बारोटा-सिलह सड़क मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  कार से हो रही थी नशे की तस्करी, पुलिस ने नाकेबंदी कर चिट्टे के साथ धरे 2 युवक

वहीं, भारी वाहनों (एचएमवी) की आवाजाही घुमारवीं मुख्य एनएच-103 मार्ग से ही होगी। इसके अलावा हमीरपुर से घुमारवीं की ओर आने वाले हल्के व भारी वाहन निहारी-बड़ठीं मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे।

यह अस्थायी रूट डायवर्जन 18 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। डीसी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों का पालन करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:  DC के आदेश: दधोल-जरोड़ा सड़क 27 फरवरी और भल्लू-बलघाड़, राहियां-अमरपुर-हडसर-घुमारवीं सड़क 31 मार्च तक रहेगी बंद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More