हिमाचल में फिर बस हादसे : बिलासपुर में निजी बस खाई में गिरी, कुल्लू में हवा में लटकी पर्यटकों से भरी बस

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बस हादसों से दहशत का माहौल बन गया है। इसी माह 9 जनवरी को सिरमौर में बस हादसे में 14 लोगों की मौत के बाद हिमाचल में अलग अलग अलग स्थानों पर कई बस हादसे सामने आ चुके हैं। अब गुरुवार को बिलासपुर और कुल्लू जिलों से दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं।

0

बिलासपुर/कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बस हादसों से दहशत का माहौल बन गया है। इसी माह 9 जनवरी को सिरमौर में बस हादसे में 14 लोगों की मौत के बाद हिमाचल में अलग अलग अलग स्थानों पर कई बस हादसे सामने आ चुके हैं।

अब गुरुवार को बिलासपुर और कुल्लू जिलों से दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं। बिलासपुर में निजी बस खाई में गिरने से चार लोग घायल हुए, जबकि कुल्लू में पर्यटकों को ले जा रही बस नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई।

पहला हादसा बिलासपुर जिले के नम्होल क्षेत्र में देर रात उस समय हुआ, जब ‘न्यू प्रेम’ नामक एक निजी बस फिसलकर करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक और परिचालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें:  सहारा योजना के पात्र लाभार्थियों के सत्यापन को जिला स्तर पर गठित होगी तीन सदस्यीय कमेटी: सीएम

पुलिस के अनुसार रात करीब 3:45 बजे 112 हेल्पलाइन के माध्यम से बस दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा, जहां बस सड़क से नीचे खाई में गिरी मिली। हादसे के समय बस में चालक, परिचालक और तीन यात्री सवार थे। मौके पर दो यात्री मौजूद मिले, जबकि एक यात्री घटनास्थल से जा चुका था।

दुर्घटना में चालक, परिचालक और दो यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत एम्स बिलासपुर ले जाया गया। घायल रिशु पुत्र उधो राम निवासी गांव कुसवाड़, जिला हमीरपुर के बयान के आधार पर पुलिस ने बस चालक महेंद्र सिंह पुत्र सालो राम, निवासी जिला कांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसे में सभी को मामूली चोटें आई हैं। यात्री नितिन ठाकुर पुत्र रतन चंद को छोड़कर अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें:  यशवंत सिंह ठाकुर को सौंपी ब्रह्मा समाज सेवा संगठन के प्रधान पद की कमान, प्रेम सिंह चुने महासचिव

घायलों में नितिन ठाकुर (18) पुत्र रतन चंद निवासी मंडी, ऋषि (30) पुत्र उधो राम निवासी हमीरपुर, महेंद्र सिंह (58) पुत्र सालो राम निवासी शाहपुर और संजीवन सिंह (52) पुत्र राय सिंह निवासी नगरोटा शामिल हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

वहीं, गुरुवार को कुल्लू जिले में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर छन्नीखोड़ के पास पर्यटकों को लेकर जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर हवा में लटक गई। हादसे के दौरान अफरा तफरी के साथ चीख पुकार मच गई। गनीमत ये रही कि बस सड़क के किनारे रुक जाने से नीचे बह रही पार्वती नदी में गिरने से बच गई। इस हादसे में बस में सवार सभी पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें:  प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम : बिलासपुर में बुजुर्गों के लिए आजीविका, स्वास्थ्य व सशक्तिकरण पर फोकस