HomeEducation7 फरवरी को होगी नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के लिए पार्श्व प्रवेश...

7 फरवरी को होगी नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा, इस वेबसाइट से डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र

सी.बी.एस.ई. के निर्देशानुसार किसी भी अभ्यर्थी को बिना प्रवेश पत्र अथवा रोल नंबर के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बिलासपुर : पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा, जिला बिलासपुर में रिक्त स्थानों के सापेक्ष कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में पार्श्व प्रवेश (Lateral Entry) के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन 7 फरवरी 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र अथवा रोल नंबर संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 9वीं के लिए अभ्यर्थी https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9 और 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11 पर जाकर अपना रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा राकेश कटोच ने दी।

उन्होंने बताया कि सी.बी.एस.ई. के निर्देशानुसार किसी भी अभ्यर्थी को बिना प्रवेश पत्र अथवा रोल नंबर के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी असामान्य परिस्थिति में यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई आती है तो अभ्यर्थी पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा, जिला बिलासपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कक्षा नौवीं की पार्श्व प्रवेश परीक्षा का परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर निर्धारित किया गया है, जबकि कक्षा ग्यारहवीं की पार्श्व प्रवेश परीक्षा पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  Nagar Panchayat Shillai: शिलाई को नगर पंचायत का दर्जा, सरकार ने जारी की अधिसूचना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More