होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब में तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, सवार...

पांवटा साहिब में तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, सवार सहित दो लोग घायल, केस दर्ज

पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के भूपपुर में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर और बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आफताब निवासी भूपपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। तभी रैनबैक्सी की ओर से बद्रीपुर-पांवटा साहिब की तरफ जा रही मोटरसाइकिल के चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:  चमियाना अस्पताल को मिली 23 करोड़ की अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन, CM सुक्खू ने किया शुभारंभ

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक और पीछे बैठा व्यक्ति भी बाइक सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में पैदल जा रहे राकेश कुमार उर्फ बच्चू के सिर में चोट आई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे मुकेश कुमार निवासी केदारपुर के माथे पर चोट लगी। मोटरसाइकिल चालक की पहचान नीरज कुमार निवासी केदारपुर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  दीदग पंचायत में 1 करोड़ की विकास योजना तैयार, सामुदायिक भवन और सोलर लाइट समेत इन कार्यों पर होगा खर्च
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More