HomeHimachalSirmaurITI नाहन में खाली सीटों पर एडमिशन का मौका, 11 अगस्त तक...

ITI नाहन में खाली सीटों पर एडमिशन का मौका, 11 अगस्त तक करें आवेदन, 12 से 14 अगस्त तक स्पॉट राउंड

आईटीआई (ITI) नाहन में सत्र 2026-27 के लिए एससीवीटी और एनसीवीटी के अंतर्गत रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 8 अगस्त से 11 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

नाहन : आईटीआई (ITI) नाहन में सत्र 2026-27 के लिए एससीवीटी और एनसीवीटी के अंतर्गत रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 8 अगस्त से 11 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 12 से 14 अगस्त तक स्पॉट राउंड के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने बताया कि स्पॉट राउंड में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 अगस्त से पहले पोर्टल पर पंजीकरण कर निर्धारित शुल्क जमा करें।

उन्होंने बताया कि आवेदन के समय अभ्यर्थियों को पोर्टल से आवेदन पत्र का प्रिंट, दसवीं का प्रमाण पत्र, तहसील कार्यालय से जारी चरित्र प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना होगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा: टैंपू के अचानक यू-टर्न लेते ही टकरा गई बाइक, युवक की गई जान, दो घायल

प्रधानाचार्य ने बताया कि आईटीआई नाहन में अवकाश के दिनों में भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 11 अगस्त को आवेदन जमा करने का समय सुबह 11 बजे तक ही रहेगा।

Latest Articles

Explore More