Sirmaur

रेणुकाजी बांध परियोजना : जारी हुई द्वितीय चरण के प्रभावित गृहविहीन परिवारों की सूची

नाहन : रेणुकाजी बांध परियोजना ददाहू के द्वितीय चरण में मुख्य परियोजना प्रभावित गृहविहीन परिवारों की विस्तृत सूचियां जारी कर दी गई हैं। डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सार्वजनिक सूचना जारी कर बताया कि इन सूचियों को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://hpsirmaur.nic.in पर...

चार लेबर कोड के विरोध में सीटू का जोरदार प्रदर्शन, नाहन में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

नाहन : केंद्र सरकार की चार लेबर कोड और कथित मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में सीटू जिला सिरमौर के बैनर तले गुरुवार को नाहन, शिलाई और राजगढ़ में व्यापक प्रदर्शन हुए। जिला मुख्यालय नाहन में मुख्य रैली आयोजित की गई। ये रैली मुख्य बस स्टैंड...

शीतकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूलों में पहले दिन शिक्षा उपनिदेशक की दबिश, जेबीटी मिला अबसेंट, छात्र उपस्थिति भी कम

नाहन : शीतकालीन अवकाश के बाद गुरुवार को खुले स्कूलों का पहले दिन शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री राजीव ठाकुर ने औचक निरीक्षण किया। वह राजगढ़ और नारग शिक्षा खंड के कई विद्यालयों में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में छात्र उपस्थिति कम पाई गई, जबकि...

नशा तस्करों पर सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.43 ग्राम स्मैक और 3.14 किलो भुक्की के साथ 2 दबोचे

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस ने पांवटा साहिब क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में स्मैक और भुक्की की खेप बरामद की है। पहले मामले में एक युवक से 3.43 ग्राम स्मैक (हेरोइन) पकड़ी, जबकि दूसरे मामले में...

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, मंदिर से घर लौट रही महिला ट्रक ने कुचली, गई जान

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान शोभा शर्मा (58) पत्नी स्व. राकेश शर्मा निवासी वार्ड नंबर 13, जग्गा गली, बद्रीपुर, पांवटा साहिब के रूप में हुई...

मीनस में RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा वाहनों की जांच, 5.49 लाख वसूला जुर्माना

शिलाई : सिरमौर जिला के मीनस क्षेत्र में हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर बुधवार को आरटीओ (RTO) सिरमौर सोना चंदेल की अगुवाई में विशेष जांच अभियान चलाया गया। सुबह करीब 6 बजे नाहन से रवाना हुई टीम ने सीमा पर सघन चेकिंग करते हुए 100...