होमHimachalMandiमंडी के इन इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता पहले ही निपटा लें...

मंडी के इन इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता पहले ही निपटा लें अपने जरूरी काम… 13 को गुल रहेगी बिजली

जिला मंडी के साईगलू विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले कोटली और आसपास के क्षेत्रों में 13 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मंडी : जिला मंडी के साईगलू विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले कोटली और आसपास के क्षेत्रों में 13 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत उपमंडल साईगलू के सहायक अभियंता ई. विनीत कुमार ने जानकारी दी कि 13 अक्टूबर, 2026 को 33/22 केवी सब-स्टेशन साईगलू के तहत आने वाले 22 केवी कोटली फीडर की आवश्यक मरम्मत और नए जीओ स्विच लगाने का कार्य किया जाएगा, जिस कारण इस फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के दृष्टिगत 13 अक्टूबर, 2026 को विद्युत उपमंडल साईगलू के अंतर्गत कोटली, सलेतर, सुराड़ी, सैण, डंढाहल, चोपड़ा, कड़कोह, लागधार, सताहन, ढलवाणी, बरनोटा, भरगांव, डवाहण, मन्ढोखर, द्रुबल, कोट, कून, माहन, खलाणू तथा आस-पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  नाहन में 26.14 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest Articles

Explore More