Home Crime गोविंदघाट के पास नशीले पदार्थ का सेवन करते पकड़ा ये शख्स, पांवटा...

गोविंदघाट के पास नशीले पदार्थ का सेवन करते पकड़ा ये शख्स, पांवटा साहिब पुलिस ने कार्रवाई

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस ने नशीले पदार्थ के सेवन के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और जांच शुरू की।

0

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस ने नशीले पदार्थ के सेवन के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और जांच शुरू की।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी की पहचान ईशान दत्ता निवासी गांव नजद कुमार गली, जामनीवाला, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। उसे गोविंदघाट के पास उस समय पकड़ा गया, जब वह नशीले पदार्थ का सेवन किए हुए था। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  एनएसआईसी मंडी से 15 को मिली वर्धमान कंपनी में नौकरी, युवाओं में दिखा भारी उत्साह