HomeCrimeगाड़ी से कूड़ा उठाने की आड़ में चल रहा था नशे का...

गाड़ी से कूड़ा उठाने की आड़ में चल रहा था नशे का अवैध धंधा, नाहन में पुलिस ने दबोचा

सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिकअप की तलाशी ली और आरोपी युवक के कब्जे से 0.62 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की।

नाहन : शहर की पुलिस चौकी कच्चा टैंक की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को चिट्टे सहित धर दबोचा।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हर्षत निवासी नाहन महिंद्रा पिकअप में कूड़ा उठाने का कार्य करता है और इसी गाड़ी की आड़ में चिट्टा/हेरोइन बेचने का धंधा करता है।

इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिकअप की तलाशी ली और हर्षत के कब्जे से 0.62 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की।

एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  फुटबॉल चैंपियनशिप : पहले दिन ऊना, शिमला, सोलन व हमीरपुर की शानदार जीत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रूपेंद्र ठाकुर ने किया शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More