HomeCrimeपांवटा साहिब में एसआईयू की टीम ने इस युवक से पकड़ी 9.31...

पांवटा साहिब में एसआईयू की टीम ने इस युवक से पकड़ी 9.31 ग्राम स्मैक, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

सूचना मिली थी कि कपिल नाम का एक युवक काफी समय से स्मैक/चिट्टा बेचने का धंधा करता है। वह यमुना पुल बैरियर से पांवटा साहिब की तरफ उत्तराखंड से नशे का सामान लेकर आ रहा है। इस पर टीम ने कार्रवाई कर उसे दबोच लिया।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि जिला पुलिस की एसआईयू टीम नियमित गश्त और गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के लिए कोलर, धौलाकुआं, माजरा व पांवटा साहिब आदि की तरफ रवाना थी।

इसी बीच गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि कपिल नाम का एक युवक काफी समय से स्मैक/चिट्टा बेचने का धंधा करता है। वह यमुना पुल बैरियर से पांवटा साहिब की तरफ उत्तराखंड से नशे का सामान लेकर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:  नाहन, नालागढ़, मोहाल और रोहड़ू में स्थापित होंगे नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र, डिजीटल होगा लेनदेन

इस सूचना पर टीम ने नाकेबंदी कर उक्त व्यक्ति को रोका और उससे पूछताछ की। पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम कपिल ठाकुर पुत्र बलबीर सिंह ठाकुर निवासी गांव व डाकघर कमरऊ बताया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.31 ग्राम स्मैक/हीरोइन बरामद की गई। पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

रविवार को उसे अदालत पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  सावधान! बागवानी पर पाले का साया: धौलाकुआं केंद्र ने जारी की 'प्रोटेक्टिव एडवाइजरी', ऐसे बचाएं अपनी फसल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More