Home Crime पांवटा साहिब: पुरूवाला में चरस के साथ एक गिरफ्तार

पांवटा साहिब: पुरूवाला में चरस के साथ एक गिरफ्तार

पांवटा साहिब उपमंडल में एक युवक को पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुरूवाला पुलिस थाना में इस संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

0

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में एक युवक को पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुरूवाला पुलिस थाना में इस संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरूवाला पुलिस थाना की एक टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने जगपाल निवासी गांव लोभी किरोग, डाकघर राजपुर, तहसील पांवटा साहिब को तलाशी के लिए रोका। छानबीन करने पर आरोपी के कब्जे से 131 ग्राम चरस बरामद हुई।

इस पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम (ND&PS Act) के तहत केस दर्ज दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:  मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने भेंट किया 25 तोले सोने का मुकुट-टीका, मन्नत पूरी होने पर नतमस्तक हुआ परिवार

डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने चरस के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी जांच में जुटी है। आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है।