HomeHimachalबख्शे नहीं जाएंगे नशा कारोबारी, जाल बिछाने वाले ऐसे लोग सर्विलांस पर...

बख्शे नहीं जाएंगे नशा कारोबारी, जाल बिछाने वाले ऐसे लोग सर्विलांस पर : सोलंकी

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करने पहुंचे विधायक अजय सोलंकी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में भी यह मुहिम तेजी से चलाई जा रही है.

इसी के तहत ग्रामीण स्तर पर गुप्त तरीके से कमेटियों का गठन भी किया है. सचेतकों की भी नियुक्ति की गई है. ऐसी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को भी सर्विलांस पर रखा गया है. उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत कुछ ऐसे स्कूल भी सामने आए हैं, जिनके इर्द-गिर्द नशे के कारोबारी अपना जाल बिछाने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि, ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके, इसको लेकर विधायक ने संबंधित क्षेत्रों का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि ऐसे लोग सर्विलांस पर हैं, जिन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  बड़ी कार्रवाई: हिमाचल में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला सहित 7 लोगों पर केस, बचाईं 11 महिलाएं

उन्होंने मीडिया के समक्ष शपथ ली कि वह सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लड़ाई लड़ेंगे और इस मुहिम को नाहन विधानसभा क्षेत्र में एक जन आंदोलन बनाकर नशा तस्करों और इस कारोबार में संलिप्त लोगों को नहीं बख्शेंगे.

विधायक ने कहा कि यदि कोई नशे में संलिप्त व्यक्ति की किसी भी तरह की मदद करने के लिए आगे आते हैं, तो वह भी उनका दुश्मन होगा. नशे में संलिप्त लोगों को भी स्पष्ट शब्दों में उन्होंने यह चेतावनी दी कि या तो ऐसे लोग अपना कारोबार बदल लें या फिर सलाखें उनका इंतजार कर रही है और इस दिशा में पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए.

ये भी पढ़ें:  गोपाल योजना के तहत 14.68 करोड़ रुपये वितरित, बेसहारा गौवंश का संरक्षण होगा सुनिश्चित: CM

उन्होंने उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने में अपना दायित्व निभाएं और ऐसे लोगों की सूचना उन्हें या फिर पुलिस विभाग को दें, ताकि हम सभी नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में अग्रसर हो.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More