HomeCrimeट्रक में हो रही थी इस नशे की तस्करी, पुलिस ने पकड़ी...

ट्रक में हो रही थी इस नशे की तस्करी, पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप, चालक समेत दो युवक गिरफ्तार 

पुलिस थाना पांवटा साहिब की एक टीम ने गोविंदघाट बैरियर के समीप नाकाबंदी की थी. इस दौरान पुलिस सभी वाहनों की जांच कर रही थी. इसी बीच टीम ने एक ट्रक नंबर एचपी 17एफ-1482 को जांच के लिए रोका.

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने 12.942 किलोग्राम भुक्की (चूरापोस्त) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पांवटा साहिब पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पांवटा साहिब की एक टीम ने गोविंदघाट बैरियर के समीप नाकाबंदी की थी. इस दौरान पुलिस सभी वाहनों की जांच कर रही थी. इसी बीच टीम ने एक ट्रक नंबर एचपी 17एफ-1482 को जांच के लिए रोका.

तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक से भुक्की की बड़ी खेप बरामद हुई. लिहाजा, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि पांवटा साहिब पुलिस एक के बाद एक नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है. आए दिन आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:  मामूली विवाद के बीच व्यक्ति की लात-घुसों से धुनाई, उपचार के कई दिन बाद पीड़ित की मौत, हत्या के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान चालक योगेश (24) निवासी गांव नेरो कोटडी डाकघर कौलांवाला भूड़, तहसील नाहन और उसके साथ बैठे अजय कुमार (28) निवासी गांव रामपुर भारापुर, डाकघर धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब के तौर पर हुई है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More