Home Crime नशीले पदार्थ का सेवन करने पर नाहन में 2 युवकों पर केस,...

नशीले पदार्थ का सेवन करने पर नाहन में 2 युवकों पर केस, SFSL जुन्गा की रिपोर्ट में हेरोइन की पुष्टि

नशीले पदार्थ के सेवन के मामले में सदर पुलिस थाना नाहन में दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। SFSL जुन्गा से आई रिपोर्ट में दोनों आरोपियों द्वारा हेरोइन का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई है, जिसके आधार पर पुलिस ने ND&PS एक्ट की धारा 27 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

0

नाहन : नशीले पदार्थ के सेवन के मामले में सदर पुलिस थाना नाहन में दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। SFSL जुन्गा से आई रिपोर्ट में दोनों आरोपियों द्वारा हेरोइन का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई है, जिसके आधार पर पुलिस ने ND&PS एक्ट की धारा 27 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना सदर नाहन की पुलिस चौकी गुन्नू घाट की टीम ने 27 नवंबर 2025 को गश्त के दौरान शिमला रोड स्थित हाथी कब्र के समीप अमरपुर मोहल्ला में किराये के कमरे में दबिश दी थी, जहां अभिनव कश्यप निवासी अमरपुर और नदीम निवासी गांव खुरेडी, डाकघर चंदक, तहसील बिजनौर, थाना मडांवर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को नशे की हालत में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से नशीले पदार्थ और उपकरण बरामद किए गए थे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में चिट्टे समेत ₹8600 की नकदी बरामद, डबलबेड की बैक दराज में छिपाकर रखा था नशा

इसके बाद पुलिस ने मौके पर सैंपल लेकर SFSL जुन्गा भेजे थे। अब प्राप्त रिपोर्ट में दोनों द्वारा हेरोइन का सेवन किए जाने की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी तफ्तीश जारी है। उन्होंने बताया कि सिरमौर पुलिस नशे के कारोबारी और अवैध नशा करने वालों के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें :
राजगढ़ में नाकेबंदी के दौरान पुलिस को वैन और पिकअप में मिला ये सामान, चार लोगों पर केस

26 साल बाद हिमाचल में लॉटरी बहाली की तैयारी, बजट सत्र में आ सकता है विधेयक

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 82.47 करोड़ में बिकीं शराब की 9 यूनिटें, जानें किसके नाम कितनी बोली में छूटे शराब के ठेके