HomeEducationनाहन कालेज में सात दिवसीय NSS शिविर का आगाज, ये स्वयंसेवी नवाजे

नाहन कालेज में सात दिवसीय NSS शिविर का आगाज, ये स्वयंसेवी नवाजे

शिविर के दौरान गोद लिए गए गांव में दैनिक श्रमदान और विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे. इस वर्ष शिविर की थीम "युवा: डिजिटल साक्षरता के लिए" एवं "युवा: माय भारत के लिए" रखी गई है, जिससे स्वयंसेवियों को सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता और डिजिटल जागरूकता में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा.

नाहन : डॉ. यशवंत सिंह परमार पीजी कॉलेज नाहन की NSS इकाइयों 1 और 2 द्वारा सात दिवसीय विशिष्ट आवासीय शिविर का मंगलवार को शुभारंभ किया गया. इस मौके पर शिक्षाविद डॉ. सुरेश चंद जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि प्रो. अमर सिंह चौहान (अध्यक्ष, ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन) विशिष्ठ अतिथि रहे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने की. उन्होंने युवा, समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास पर अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज सेवा के माध्यम से युवाओं का बहुआयामी विकास होता है. मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश चंद जोशी ने स्वयंसेवियों को सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया. विशिष्ट अतिथि प्रो. अमर सिंह चौहान ने एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला.

ये भी पढ़ें:  NSS स्वयंसेवियों ने दिया डिजिटल साक्षरता और स्वच्छता का संदेश, हुए योग अभ्यास, पारंपरिक खेल

कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर विभिन्न राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग ले चुके पांच स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया, जिनकी उपलब्धि को सभी ने सराहा. एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. लक्षिता ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया, जिसमें उन्होंने शिविर की मुख्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी. वहीं, जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने एनएसएस के उद्देश्यों एवं आगामी गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी.

इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी. आकाश और उनकी टीम ने मधुर मेडले प्रस्तुत किया। प्रीति की टीम ने पंजाबी लोकनृत्य से समां बांधा, जबकि प्रवेश और टीम ने पारंपरिक नाटी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. 4एस बैंड, संदीप (गिटार) और सूरज की प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं.

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिमाचल के डॉ. चांडक ने पेश किया शोध पत्र, बताई भारतीय दार्शनिक परंपराओं की महत्ता

इस मौके पर कालेज की उप-प्राचार्य डॉ. उत्तमा पांडेय, डॉ. नीलकंठ, डॉ. अनूप, डॉ. सरिता ठाकुर, प्रो. यशपाल, अधीक्षक सुरेश, प्रो. सरिता बंसल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि शिविर के दौरान गोद लिए गए गांव में दैनिक श्रमदान और विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे. इस वर्ष शिविर की थीम “युवा: डिजिटल साक्षरता के लिए” एवं “युवा: माय भारत के लिए” रखी गई है, जिससे स्वयंसेवियों को सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता और डिजिटल जागरूकता में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More