HomeBreaking31.90 करोड़ रुपये में नीलाम हुई सिरमौर जिला की 4 टोल यूनिटें,...

31.90 करोड़ रुपये में नीलाम हुई सिरमौर जिला की 4 टोल यूनिटें, जानें कौन सा बैरियर कितने में छूटा

नीलामी प्रक्रिया में साउथ जोन के अतिरिक्त आयुक्त विवेक कुमार ने बतौर कोलेक्टर अध्यक्षता की. जबकि, जिला सिरमौर के कार्यवाहक डीसी एलआर वर्मा प्रजाइडिंग ऑफिसर, ऑब्जर्वर के तौर पर असिस्टेंट कमिश्नर प्रेम कायथ और जिला सिरमौर के डिप्टी कमिश्नर राज्यकर एवं आबकारी विभाग हिमांशु आर पंवार के नेतृत्व में टोल यूनिटों की नीलामी पूरी हुई.

नाहन : उत्तराखंड और हरियाणा राज्यों की सीमाओं से सटे हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की चारों टोल यूनिटें (बैरियर) कालाअंब, गोविंदघाट, बहराल और मीनस 31,90,25,950 रुपये में नीलाम हुईं. राज्यकर एवं आबकारी विभाग ने इन चारों टोल यूनिटों का कुल रिजर्व प्राइज 31,70,46,525 रुपये रखा था. नीलामी के दौरान ये चारों टोल रिजर्व प्राइस से 19,79,425 रुपये ज्यादा में नीलाम हुए.

फेसबुक पेज से जुड़िए : https://www.facebook.com/aapkibaatnewsnetwork

नीलामी प्रक्रिया में साउथ जोन के अतिरिक्त आयुक्त विवेक कुमार ने बतौर कोलेक्टर अध्यक्षता की. जबकि, जिला सिरमौर के कार्यवाहक डीसी एलआर वर्मा प्रजाइडिंग ऑफिसर, ऑब्जर्वर के तौर पर असिस्टेंट कमिश्नर प्रेम कायथ और जिला सिरमौर के डिप्टी कमिश्नर राज्यकर एवं आबकारी विभाग हिमांशु आर पंवार के नेतृत्व में टोल यूनिटों की नीलामी पूरी हुई.

ये भी पढ़ें:  एपस्टीन फाइल विवाद: दलाई लामा के कार्यालय ने आरोपों को बताया पूरी तरह झूठा

इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर राज्य कर अविनाश चौहान व एएसटीईओ भूपेंद्र कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. टोल यूनिटों की नीलामी प्रक्रिया में प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों के ठेकेदारों ने टेंडर और बोली के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया.

वर्ष 2025-26 के लिए डीआरडीए हॉल में आयोजित टोल यूनिटों की नीलामी की प्रक्रिया सबसे पहले हरियाणा की सीमा पर स्थित कालाअंब टोल यूनिट (बैरियर) से की गई. विभाग ने इसका रिजर्व प्राइस 15,85,62,500 रुपये निर्धारित किया था, जिसे यूपी के मेरठ निवासी रमेश चौहान ने कुल 15,95,10,000 रुपये में खरीदा. इस यूनिट से विभाग को  9,47,500 रुपये का मुनाफा हुआ.

ये भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार में सत्ता संघर्ष चरम पर, सचिवालय बना रणभूमि, लड़ाई में पिस रही हिमाचल की जनता : बिंदल

इसी तरह पांवटा साहिब का गोविंदघाट टोल यूनिट भी रमेश चौहान के नाम रहा. विभाग ने इस टोल यूनिट का रिजर्व प्राइस 8,62,17,150 रुपये तय किया था, जो रिजर्व प्राइस से एक लाख अधिक राशि में छूटा. रमेश ने यह टोल यूनिट कुल 8,63,17,150 रुपये में खरीदा.

इसके अलावा बहराल यूनिट बेचकर विभाग को 9,25,000 रुपये का मुनाफा हुआ. ये यूनिट मुजफ्फरनगर के विनोद कुमार मलिक के नाम रहा. विभाग ने बहराल यूनिट का रिजर्व प्राइस 6,98,75,000 रुपये निर्धारित किया था, जो 7,08,00,000 में नीलाम हुआ.

इसके अतिरिक्त मीनस यूनिट 6,925 रुपये अधिक में नीलाम हुआ. शिलाई के अतर सिंह ने यह यूनिट 23,98,800 रुपये में अपने नाम किया. विभाग ने इसका रिजर्व प्राइज 23,91,875 तय किया था. कुल मिलाकर राज्य कर एवं आबकारी विभाग अपने अभी टोल यूनिटों को एक ही दिन में नीलाम करने में सफल रहा. इसकी पुष्टि राज्यकर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त सिरमौर हिमांशु आर पंवार ने की है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More