Home Education नाहन कॉलेज को मिले नए छात्र नेता, CSCA पदाधिकारियों ने ली शपथ

नाहन कॉलेज को मिले नए छात्र नेता, CSCA पदाधिकारियों ने ली शपथ

समारोह में नव-नियुक्त छात्र पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित किया।

0

नाहन : डॉ. वाई.एस. परमार पी.जी. कॉलेज नाहन में वीरवार को कॉलेज छात्र संस्था (CSCA) 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में नव-नियुक्त छात्र पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।

प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस वर्ष की छात्र संघ में तपस्या को अध्यक्षा, शिवानी को उपाध्यक्ष, ध्रुव पंडित को सचिव और महक को सह-सचिव के रूप में चयनित किया गया है। इन मुख्य पदाधिकारियों के अलावा कल्याण देवी, अथर्व शर्मा, तनिशा, सुन्द्रम, दीक्षा, नेहा, मोनिका, सपना, रिया शर्मा, धिमांशी, सत्यम, साक्षी कंवर, असीमा ठाकुर, मेघा देवी, उषा देवी, आदित्य अत्री और आशिता को भी विभिन्न पदों के लिए चुना गया है।

ये भी पढ़ें:  रोहड़ू में किशोर के साथ जातिगत घटना पर सिरमौर दलित शोषण मुक्ति मंच उग्र, मांगी कड़ी कार्रवाई

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लोकतांत्रिक भावना और छात्र नेतृत्व की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया गया। समारोह के सफल संचालन के लिए CSCA समिति के संयोजक डॉ. देव राज शर्मा के साथ डॉ. विवेक नेगी, डॉ. जगपाल सिंह तोमर, डॉ. रवि कांत शर्मा, नवदीप कौर शाह, डॉ. सलोनी सूद, शुभम और दीपक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।