HomeEducationडीएलएड प्रथम वर्ष का नया सत्र 27 अक्टूबर से होगा शुरू

डीएलएड प्रथम वर्ष का नया सत्र 27 अक्टूबर से होगा शुरू

प्रधानाचार्य ने बताया कि डीएलएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-27 की नियमित कक्षाएं 27 अक्तूबर 2025 से शुरू हो जाएंगी। वहीं, डीएलएड द्वितीय वर्ष सत्र 2024-26 की कक्षाएं 17 नवंबर 2025 से शुरू होंगी।

नाहन : डीएलएड (D.El.Ed.) प्रथम वर्ष (2025-27) का नया शैक्षणिक सत्र 27 अक्तूबर से शुरू हो रहा है।

डाइट (DIET) सिरमौर के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के आदेशानुसार सभी प्रशिक्षुओं को नए सत्र की निर्धारित तिथि से संस्थान में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक प्रशिक्षु अपनी निर्धारित ड्रेस नहीं सिलवा लेते, तब तक उन्हें फॉर्मल ड्रेस (औपचारिक वेशभूषा) पहनकर ही कक्षाओं में आना होगा। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-27 की नियमित कक्षाएं 27 अक्तूबर 2025 से शुरू हो जाएंगी।

वहीं, डीएलएड द्वितीय वर्ष सत्र 2024-26 की कक्षाएं 17 नवंबर 2025 से शुरू होंगी। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें:  मंदिर के लंगर भवन में छिपा रखी थी नशे की खेप, पुलिस के डिटेक्शन सेल ने पकड़ी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More