HomeEmploymentअग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, इन चार जिलों के युवा कर...

अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, इन चार जिलों के युवा कर सकते हैं आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की वेबसाइट पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2026 तक जारी रहेगी। इस योजना में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की पात्रता और शर्तें भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

सोलन/नाहन : भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2027 के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी, 2026 से शुरू हो गई है।

भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की वेबसाइट पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2026 तक जारी रहेगी। इस योजना में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की पात्रता और शर्तें भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

भर्ती निदेशक ने बताया कि उम्मीदवार दो ट्रेड्स के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया में पंजीकरण और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हो सकते हैं, इस प्रक्रिया को समझने के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के लिए ऑनलाइन परीक्षा विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़ें:  36.34 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के 2 मामलों में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, केस दर्ज

उन्होंने सेना भर्ती में भाग लेने क लिए सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वह अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य करें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More