HomeHimachalहर माह पहली तारीख को मिले एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन, लंबित देनदारियों...

हर माह पहली तारीख को मिले एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन, लंबित देनदारियों को लेकर जताया रोष

मंच ने इस बात पर भी गहरा रोष प्रकट किया कि सरकार और निगम प्रबंधन पेंशनरों की देनदारियों का वक्त पर भुगतान नहीं कर पा रहा है। इसमें 1 जनवरी 2016 का संशोधित स्केल व एरियर, मेडिकल बिलों सहित डीए का भुगतान शामिल है।

नाहन : हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की नाहन शाखा की मासिक बैठक बुधवार को वरिष्ठ नागरिक सदन नाहन में संपन्न हुई, जिसमें पेंशनरों ने अपनी लंबित देनदारियों को लेकर सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया। बैठक की अध्यक्षता मोहन सिंह ठाकुर ने की, जबकि कार्रवाई का संचालन महासचिव हर शरण शर्मा ने किया।

बैठक में पेंशनरों ने पुरजोर मांग की कि उनकी पेंशन तुरंत जारी की जाए और भविष्य में हर महीने की पहली तारीख को इसका भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मंच ने इस बात पर भी गहरा रोष प्रकट किया कि सरकार और निगम प्रबंधन पेंशनरों की देनदारियों का वक्त पर भुगतान नहीं कर पा रहा है। इसमें 1 जनवरी 2016 का संशोधित स्केल व एरियर, मेडिकल बिलों सहित डीए का भुगतान शामिल है।

ये भी पढ़ें:  ब्यास में नहाने उतरे चार दोस्त तेज बहाव में बहे, तीन को बचाया गया, एक लापता

मंच ने मांग की कि मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में की गई घोषणा के अनुरूप सरकार जल्द से जल्द लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करे। पेंशनरों ने बैठक में फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस 1,000 करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुमान सिंह, सुरेश कुमार, सोमदत्त, गोरखूराम, करनैल सिंह, मोहम्मद इस्लाम, भरत सिंह, गीता राम, बालक राम, ब्रिज भूषण, वीणा धवन, विमला देवी, तारा देवी, राधा देवी और शशि बाला आदि वरिष्ठ पेंशनरों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें:  तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया पैट और लीट की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More