HomeHimachalMandiसेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार...

सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार 6 व 7 जुलाई को

12वीं से स्नातक तक के पुरुष अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपए से 25,000 रुपए प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है। इनका कार्यस्थल मंडी रहेगा।

मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड द्वारा सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 12वीं से स्नातक तक के पुरुष अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपए से 25,000 रुपए प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है। इनका कार्यस्थल मंडी रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो व नवीनतम बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  घुमारवीं सिविल अस्पताल को मिले नए चिकित्सा उपकरण, नई एंबुलेंस को हरी झंडी

उन्होंने बताया कि उप रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर में 6 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे और जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में 7 जुलाई, 2026 को सुबह 10:30 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के पास दोपहिया वाहन एवं वैध दोपहिया वाहन लाइसेंस होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकरी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 अथवा कम्पनी प्रतिनिधि से मोबाइल नंबर 94591-43074 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सोलन कालेज के 5 विद्यार्थियों ने लहराया परचम, IIT JAM परीक्षा में Chemistry और Physics विषयों में हासिल की शानदार सफलता
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More