HomeHimachalशिमला में 2004 में हुई हत्या के केस में नाहन जेल में...

शिमला में 2004 में हुई हत्या के केस में नाहन जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत

जेल से तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कैदी की रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने कैदी को ब्राट डेड घोषित किया गया।

नाहन : सेंट्रल जेल नाहन में हत्या के जुर्म में सजा काट रहे एक कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने कैदी का पोस्टमार्टम करवा बुधवार को शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह (50) पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी 5-सी/42, विष्णु गार्डन, खुईवाली गली, नई दिल्ली वर्ष 2004 में शिमला में हुए एक हत्या के केस में नाहन जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जानकारी मिली है कि वह अब तक केवल एक बार पैरोल पर गया था।

गत मंगलवार को उसे आर्थो संबंधी जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। इस बीच गुन्नूघाट के समीप उसे अचानक चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर गया।

ये भी पढ़ें:  सीएम ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत ई-टैक्सियों को झंडी दिखाकर किया रवाना

इसके बाद जेल से तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कैदी की रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने कैदी को ब्राट डेड घोषित किया गया।

डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार कैदी की मृत्यु वजह कोई बीमारी या प्राकृतिक कारणों से मानी जा रही है। जेल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना माननीय न्यायालय सीजेएम नाहन एवं अन्य सक्षम अधिकारियों को दे दी गई है।

ये भी पढ़ें:  एटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब के छात्रावास की मेस में भोजन में कीड़े मिलने से भड़की छात्राएं, बढ़ा विवाद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More