होमHimachalBilaspurयुवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका... यहां 70 पदों पर निकली...

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका… यहां 70 पदों पर निकली भर्ती, 24000 रुपये तक मिलेगा वेतन

इन पदों के लिए केवल योग्य पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

बिलासपुर : सिक्योरिटी गार्ड या सुपरवाइजर की नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर ने दोनों पदों के लिए कुल 70 रिक्तियां अधिसूचित की हैं। भर्ती के लिए बिलासपुर और श्री नैना देवी जी में कैंपस इंटरव्यू होंगे। चयनित युवाओं को 17,500 से 24,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 22 और 23 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी में सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की सड़कों पर तीन हादसे, छह लोग घायल; पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

इन पदों के लिए केवल योग्य पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, ऊंचाई 168 सेंमी. तथा 55 से 95 किलोग्राम भार होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 17,500 रुपये से 24,000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों को ईपीएफ, ईएसआईसी तथा बीमा पेंशन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश तथा चंडीगढ़ में तैनात किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक आवेदक जो इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वह अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड एक्स-10, आधार कार्ड, 10वीं का प्रमाण पत्र, संबंधित योग्यता तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र एवं अपने बायोडाटा की प्रति सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री ने शिलाई में 7.50 करोड़ की विभिन्न योजनाओं के किए शिलान्यास और लोकार्पण

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-222450 व नियोक्ता के मोबाइल नंबर 8219451492 पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Articles

Explore More