HomeHimachalBilaspurबिलासपुर में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल...

बिलासपुर में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल करेंगे अध्यक्षता

जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में बचत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बिलासपुर : जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में बचत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल को राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के परिसर में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल करेंगे।

उन्होंने बताया कि हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यातिथि चंगर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण करेंगे तथा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस आदि टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर मुख्यातिथि जिला वासियों को अपना संदेश भी देंगे। उपायुक्त ने बताया कि परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी (नेवल विंग) तथा होमगार्ड बैंड की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा तकनीकी सहायक, किया गिरफ्तार

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समारोह को लेकर सभी तैयारियां को समयबद्ध पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, लोक निर्माण, जल शक्ति, बागवानी, भाषा एवं संस्कृति, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा सैनिक कल्याण विभागों के साथ-साथ राज्य बिजली बोर्ड एवं नगर परिषद को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन सफल एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर एसडीएम डाॅ. राजदीप सिंह, एएसपी शिव चैधरी, सहायक आयुक्त राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  अवैध खनन पर सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, जगह-जगह चला विशेष अभियान, 39 वाहन जब्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More