HomeHimachalHamirpurHamirpur: 82 पंचायतों में थमा चुनावी शोर, अब 48 घंटे ‘ड्राई डे’,...

Hamirpur: 82 पंचायतों में थमा चुनावी शोर, अब 48 घंटे ‘ड्राई डे’, प्रचार पर सख्त पाबंदी

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में मंगलवार शाम 3 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन पंचायतों में प्रधान व उपप्रधान के कुल 164 पदों और पंचायत सदस्यों के कुल 466 पदों के अलावा इनके अंतर्गत आने वाले जिला परिषद और बीडीसी वार्डों के लिए भी मतदान होगा।

हमीरपुर : पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में मंगलवार शाम 3 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन पंचायतों में प्रधान व उपप्रधान के कुल 164 पदों और पंचायत सदस्यों के कुल 466 पदों के अलावा इनके अंतर्गत आने वाले जिला परिषद और बीडीसी वार्डों के लिए भी मतदान होगा।

दूसरे चरण में नादौन ब्लॉक की 21 पंचायतों में 115 बूथ बनाए गए हैं। बिझड़ी ब्लॉक की 17 पंचायतों में 99 बूथ, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों में 42 बूथ, भोरंज ब्लॉक की 15 पंचायतों में 91 बूथ, हमीरपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों में 75 बूथ और सुजानपुर की 8 पंचायतों में 44 बूथ बनाए गए हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इन पंचायतों में मतदान की समाप्ति के लिए निर्धारित समय तक की 48 घंटे की अवधि के भीतर किसी भी तरह की चुनावी जनसभा, जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टीवी-सिनेमा शो और सार्वजनिक बैठकों इत्यादि पर प्रतिबंध रहेगा।

ये भी पढ़ें:  मामूली विवाद के बीच व्यक्ति की लात-घुसों से धुनाई, उपचार के कई दिन बाद पीड़ित की मौत, हत्या के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

48 घंटे की इसी अवधि के दौरान इन पंचायतों में शराब की बिक्री और वितरण पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान किसी भी होटल, रेस्तरां, बार, क्लब, मैरिज पैलेस और अन्य सार्वजनिक एवं निजी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी शराब के वितरण पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में सभी तरह की प्रचार गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की प्रचार सामग्री प्रदर्शित करने, मतदाताओं को लुभाने या प्रभावित करने से संबंधित अन्य सभी गतिविधियों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। मतदान केंद्रों और इसके आस-पास के क्षेत्रों में हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान डयूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:  शुक्र है इस फर्जी डाक्टर ने हिमाचल में नहीं की कोई सर्जरी, वरना पैदा होते MP जैसे हालात, जानिए क्या है कनेक्शन, ये भी बड़ा सवाल

28 मई को मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।

इन पंचायतों में होगा मतदान
1. ब्राहलड़ी 2. ताल 3. चमनेड़ 4. सेर बलौणी 5. अग्घार 6. नेरी 7. टिब्बी 8. काले अंब 9. छियोड़ीं 10. बलोह 11. नाल्टी 12. भगेटू 13. ख्याह लोहाखरियां 14. भेरड़ा 15. पुरली 16. लग-कढियार 17. चारियां दी धार 18. बारीं 19. समीरपुर 20. पंजोत 21. टपरे
22. लहड़ा 23. पनसाई 24. लाहड़ कोटलू 25. मालग 26. बसारल 27. बढेड़ा 28. सरेड़ी 29. कलूर 30. लंजयाणा 31. जसाई 32. भदरूं 33. रंगस 34. हथोल 35. बदारन 36. करौर 37. भदरोल 38. बूणी 39. सपड़ोह 40. बरधियाड़ 41. भरमोटी खुर्द 42. चमराल 43. जंगल 44. बीड़ बगेहड़ा 45. सपाहल 46. पटलांदर 47. चलोह 48. बनाल 49. बलेहू 50. री 51. जाहू 52. रौंहीं 53. बडैहर 54. भलवाणी 55. लुद्दर महादेव 56. झरलोग 57. बजड़ोह 58. हनोह 59. भुक्कड़ 60. दाड़ीं 61. ढनवान 62. दसमल 63. खरवाड़ 64. दिम्मी 65. बधानी 66. सठवीं 67. धंगोटा 68. ग्यारहग्रां 69. चकमोह 70. दांदड़ू 71. करेर 72. गरली 73. कलवाल 74. बड़ाग्रां 75. जोड़े अंब 76. ननावां 77. धबड़ियाणा 78. दलचेहड़ा 79. सोहारी 80. कठियाणा 81. समताणा कलां 82. मोरसू सुल्तानी

ये भी पढ़ें:  बख्शे नहीं जाएंगे नशा कारोबारी, जाल बिछाने वाले ऐसे लोग सर्विलांस पर : सोलंकी

Latest Articles

Explore More