HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 33 केवी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की...

सिरमौर में 33 केवी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, बिजली ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप, केस

माजरा क्षेत्र में बिजली के पोल पर काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की करंट लगने के बाद पोल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के माजरा क्षेत्र में बिजली के पोल पर काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की करंट लगने के बाद पोल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहन लाल निवासी गांव बेलवाली, डाकघर धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब ने थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि उसका भतीजा बारु राम ठेकेदार नासीर रावत के पास बिजली ठेकेदारी कार्य में मजदूर के रूप में काम करता था।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के सराहां में दर्दनाक हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो महिलाओं सहित 3 की मौत, एक गंभीर

आरोप है कि सुबह ठेकेदार ने उसे बिजली के पोल पर चढ़ाकर काम करने के लिए भेज दिया, जहां पोल के ऊपर से 33 केवी बिजली लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर पोल से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि काम शुरू करने से पहले ठेकेदार ने बिजली विभाग से न तो आवश्यक अनुमति ली और न ही लाइन का शटडाउन कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना माजरा ने शिकायत के आधार पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  'चूल्हे से लेकर चौक' तक कांग्रेस की नाकामियों को उजागर करें महिलाएं : डा. बिंदल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More