बिलासपुर : जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण मंडल घुमारवीं के अंतर्गत सुनहाणी-घुमारवीं सड़क वाया बरड़ आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 31 जुलाई तक बंद करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने सुनहाणी से घुमारवीं रुट के वाहनों को बाया बरठीं-निहारी-घुमारवीं तथा बरठीं-पनौल-घुमारवीं सडक मार्ग का उपयोग करने के निर्देश जारी किए है।
इसी प्रकार लोक निर्माण मंडल झंडूता के अंतर्गत झंडूता-भडोलीकलां-मांडवा सड़क मार्ग को भूस्खलन तथा पहाडी से पथर गिरने की सम्भावनाओं के दृष्टिगत आगामी 9 अगस्त तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। जारी आदेश में झंडूता-भडोलीकलां-मांडवा सड़क मार्ग का उपयोग करने वाले वाहनों को बाया भडोलीकलां-कलोल के लिए वाया भल्लू भलगाड एवं मलारी सडक तथा कलोल-जेजवीं की ओर से आने वाले वाहनों को वाया झंडूता-नंदनगरावं सडक मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है।
- ये भी पढ़ें : पॉलीक्लीनिक पशु चिकित्सालय ललड़ी में 66 नुकीली धातु की तारें निकालकर गर्भवती भैंस को दिया नया जीवन
- ये भी पढ़ें : HPRCA: लैब टैक्निशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 जुलाई तक फिर खुला आवेदन पोर्टल





