HomeHimachalSirmaurमातर स्कूल में फंसे बच्चों को निकालने के लिए उफनते खड्ड में...

मातर स्कूल में फंसे बच्चों को निकालने के लिए उफनते खड्ड में उतरे होमगार्ड के जवान, तीन घंटे चला रेस्क्यू, सुरक्षित निकाले

नाहन विधानसभा क्षेत्र के मातर में उफनते खड्ड के तेज बहाव के बीच फंसे 43 स्कूली बच्चों और 12 स्टाफ सदस्यों को होमगार्ड जवानों ने करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

नाहन : जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के मातर में उफनते खड्ड के तेज बहाव के बीच फंसे 43 स्कूली बच्चों और 12 स्टाफ सदस्यों को होमगार्ड जवानों ने करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चों और स्टाफ के सुरक्षित निकलने के बाद प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार मातर स्कूल के आसपास नाले का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण स्कूल में मौजूद बच्चों और स्टाफ के फंसे होने की सूचना प्रशासन को दोपहर करीब 3 बजे मिली। सूचना मिलते ही एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल पुलिस टीम इंदौर रवाना, सुरेश चौहान टीम मैनेजर, सचिन होंगे कैप्टन

इसके बाद आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे। एक ओर उफनते खड्ड और दूसरी ओर जंगल की तरफ से आ रहे तेज पहाड़ी खाले के बीच जवानों के सामने चुनौतीपूर्ण स्थिति थी। होमगार्ड जवानों ने मौके की परिस्थितियों का आकलन कर सुरक्षित रास्ता तैयार किया और बच्चों तथा स्टाफ सदस्यों को एक-एक कर बाहर निकालना शुरू किया।

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी 43 विद्यार्थियों और 12 स्टाफ सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान जवानों ने बारिश और तेज बहाव के बीच पूरी मुस्तैदी के साथ काम किया।

ये भी पढ़ें:  नाहन ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा: उत्तराखंड से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क, पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज में दबोचा दूसरा आरोपी

जिला सिरमौर में दोपहर बाद हुई मूसलधार बारिश के चलते कई स्थानों पर नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया था। मातर स्कूल में बच्चों के फंसे होने की सूचना के बाद परिजन भी चिंतित हो गए थे। बच्चों के सुरक्षित बाहर निकलने की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने रेस्क्यू अभियान में जुटे होमगार्ड जवानों, पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम और प्रशासन का आभार जताया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दंगा फसाद और दहशत फैलने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार, पढ़ें क्या है मामला
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More