Home Himachal Chamba राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में चंबा के कराटे खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, पदक...

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में चंबा के कराटे खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, पदक जीतने वालों को डीसी ने किया सम्मानित

प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। इनमें सीनियर श्रेणी से 8, जूनियर से 4 और सब-जूनियर श्रेणी से 6 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।

0

चंबा : डीसी चंबा मुकेश रेपसवाल ने मंगलवार को कराटे संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘स्पिरिट ऑफ हिमाचल’ इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप एवं सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह प्रतियोगिता 15 से 16 नवंबर 2025 को महाराजा पैलेस, बैजनाथ, जिला कांगड़ा में आयोजित की गई थी। कराटे संघ चंबा की ओर से कुल 19 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए, जिनमें 8 सीनियर श्रेणी, 7 सब-जूनियर और 4 जूनियर श्रेणी के खिलाड़ी रहे।

प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। इनमें सीनियर श्रेणी से 8, जूनियर से 4 और सब-जूनियर श्रेणी से 6 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  विश्व ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में छाए पच्छाद के यशवंत, देश और प्रदेश का बढ़ाया मान

डीसी ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और कराटे संघ चंबा को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।