HomeHimachalChambaमिंजर मेले के समापन पर चंबा आएंगे CM सुक्खू, 200 बेड के...

मिंजर मेले के समापन पर चंबा आएंगे CM सुक्खू, 200 बेड के अस्पताल समेत विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि वह 1 अगस्त को दोपहर 2 बजे चंबा पहुंचेंगे।

चंबा : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि वह 1 अगस्त को दोपहर 2 बजे चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।

मुख्यमंत्री 2 अगस्त को सुबह 10:50 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद 11:55 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित नए परिसर में नवनिर्मित 200 बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पताल भवन का लोकार्पण करेंगे तथा संस्थान के संकाय (फैकल्टी) सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ बैठक भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:  दक्षिण जोन जीएसटी विंग परवाणू ने स्टोन क्रेशर व खनन करदाताओं से वसूले 2.82 करोड़

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 4:25 बजे मिंजर मेले के समापन अवसर पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए अखंड चंडी महल जाएंगे। यहां से वह शोभा यात्रा के साथ मिंजर विसर्जन के लिए लोअर जुलाहखड़ी में रावी नदी के समीप मंजरी गार्डन जाएंगे। यहां मिंजर विसर्जन की रस्म पूरी करने के पश्चात वह परिधि गृह वापस लौटेंगे।

मुख्यमंत्री यहां लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 9:30 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे और इस अवसर पर मिंजर स्मारिका का भी विमोचन करेंगे। मुख्यमंत्री 3 अगस्त को सुबह 11 बजे चंबा से प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  विदेशों में रोजगार के लिए युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, CM सुक्खू ने दिए पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More