चंबा : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 14 नवंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केवल सिंह पठानिया 14 नवंबर को दोपहर चुवाड़ी-जोत-चंबा मार्ग का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने बताया कि उप मुख्य सचेतक दोपहर बाद प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154A के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करेंगे।
इसके पश्चात वह भरमौर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उनका रात्रि ठहराव भरमौर में रहेगा।
15 नवंबर को केवल सिंह पठानिया सुबह 10 बजे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय भरमौर में जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इसके बाद वह भरमौर हेलीपैड पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के साथ विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे।
उप मुख्य सचेतक शाम 4 बजे भरमौर से डलहौजी के लिए प्रस्थान करेंगे और उनका रात्रि ठहराव डलहौजी में रहेगा। 17 नवंबर को केवल सिंह पठानिया 11 बजे डलहौजी से रैत (जिला कांगड़ा) के लिए प्रस्थान करेंगे।






