HomeHimachalChambaचंबा में 12 से 27 नवंबर तक चलेगा सघन डायरिया-निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा

चंबा में 12 से 27 नवंबर तक चलेगा सघन डायरिया-निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा

इस दौरान 5 वर्ष तक की आयु के 53295 बच्चों को ओआरएस तथा जिंक की दवा वितरित की जाएगी। मुकेश रेपसवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पखवाड़े के दौरान प्रवासी बस्तियों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सभी पेयजल स्रोतों की शीत ऋतु (प्री-विंटर) से पूर्व सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में सघन डायरिया-निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जिले में द्वितीय चरण के अंतर्गत 12 से 27 नवम्बर तक सघन डायरिया-निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 5 वर्ष तक की आयु के 53295 बच्चों को ओआरएस तथा जिंक की दवा वितरित की जाएगी।

डीसी ने पखवाड़े के सफल क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग, कल्याण विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों और स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सभी कार्यान्वयन और निगरानी गतिविधियां प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकें।

ये भी पढ़ें:  15वें वित्त आयोग के तहत शुरू न होने वाले कार्यों की जल्द उपलब्ध करवाई जाए सूची: DC मुकेश रेपसवाल

मुकेश रेपसवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पखवाड़े के दौरान प्रवासी बस्तियों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सभी पेयजल स्रोतों की शीत ऋतु (प्री-विंटर) से पूर्व सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी विद्यालयों के जल भंडारण टैंकों की मानसून उपरांत (पोस्ट-मानसून) सफाई और संबंधित व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने को निर्देशित किया। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डायरिया और इससे संबंधित बीमारियों के कारण गत एक वर्ष के दौरान जिले में हुई बच्चों की मृत्यु से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने बैठक में अवगत किया कि सघन डायरिया-निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों में आवश्यक दवाइयां और जागरूकता सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जा चुकी है। आशा कार्यकर्ता पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों वाले सभी परिवारों को ओआरएस पैकेट वितरित करेंगी। वे घर-घर जाकर माताओं को डायरिया की रोकथाम, स्वच्छता तथा ओआरएस-जिंक घोल के उपयोग के बारे में जागरूक करेंगी।

ये भी पढ़ें:  PMGSY-4 के तहत हिमाचल की 1500 सड़कों के लिए 2300 करोड़ रुपए स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More